कटरा बाजार,गोण्डा।विकास खंड कटरा बाजार की ग्राम पैड़ीबरा में पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन शनिवार को किया गया। मेले का उद्धघाटन भाजपा नेता भवानीभीख शुक्ला ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काट कर किया।

कार्यक्रम में मौजूद पशुचिकित्सा अधिकारी शिव प्रकाश मौर्य ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को पशु सहभागिता योजना,पशुधन बीमा,टीकाकरण,वर्गीकृत वीर्य से गोवंश में अच्छी प्रजनन आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने आकस्मिक चिकित्सा हेतु 1962 टोल फ्री नंबर सेवा के लिए है। जिससे लोग जानकारी हासिल कर सकते है। मेले में 305 पशुओं की निशुल्क जांच कर दवाईयां दी। इस मौके पर पैड़ीबरा के प्रधान प्रतिनिधि विपिन बिहारी तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, डॉ०श्याम किशन, गौरी शिवशरण पांडेय, बिकाऊ लाल तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद तिवारी, शत्रुघ्न प्रसाद तिवारी, सिद्धार्थ शुक्ला, रिंकू मिश्रा, शिवपाल तिवारी, इंद्रमणि तिवारी, सोहनलाल तिवारी, प्रदीप शुक्ला, बाबूराम शुक्ला, विजय तिवारी, राम जी शुक्ला, विनोद तिवारी, विजय मिश्रा ‘पंकज’ सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

