गोण्डा।सड़क दुर्घटना में मृत्यु परिवार के लोगों को सपा नेता सूरज सिंह के प्रयास से सपाध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को मृतक की तीन माह की गर्भवती पत्नी से बात की और दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की है।

सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि विधानसभा गोंडा सदर के खिराभा ग्रामसभा के कस्तूरी के भतीजे नकछेद आयु 30 वर्ष की एक्सीडेंट से मृत्यु हो गई थी। मृतक सपा का बूथ के एजेंट होता था,और पार्टी का हमेशा सहियोग किया है। उनकी पत्नी तीन माह गर्भ से भी हैँ। इसकी सूचना जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली तो उनके परिवार को एक लाख की आर्थिक मदद की और साथ ही साथ फोन पर वार्ता कर दुख जताया। सपा नेता सूरज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि स्वर्गीय रामनारायण यादव पूर्व प्रधान प्रभारी जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी ने पार्टी की सेवा बीते 30 वर्षों से करते आ रहे है। कुछ दिन पहले उनका स्वर्गवास हो गया है । उस परिवार को भी सपाध्यक्ष ने उनके परिवार का हाल-चाल जाना और साथ ही साथ ही एक लाख रुपए की मदद भी की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोबारा एक लाख रुपए की मदद कर परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ है। सूरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अति संवेदनशील व्यक्ति हैँ। मैंने जनपद में किसी भी घटना की सूचना दी है, तो उन्होंने मदद करने का काम किया है।

