शरीफ अहमद अंसारी
लखीमपुर,खीरी।पुलिस व वन विभाग की आपसी सांठगांठ के चलते वन माफिया हावी है। विभागीय उदासीनता का आलम यह है कि वन माफियाओं द्वारा बिना किसी हिचक हरे पेड़ों की रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में धराशाई किया जा रहा है।
खीरी लखीमपुर जिले में इस समय प्रतिबंधित पेड़ों पर वन माफियाओं द्वारा आरा चलाया जा रहा है। जिले के धौरहरा बीट मटेरा पंचायत महादेव गांव में 15 पेड़ों का परमिट था लेकिन आम के 18 पेड ठेकेदार द्वारा काट लिये गया । इस संबंध में रेंजर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर पेड़ अतिरिक्त काटे गये हैं, तो कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि वन विभाग ठेकेदार पर कोई कार्रवाई करता है कि नहीं। डीएफओ से दूर भाष से बात की तो उन्होंने कहा कि बिना परमिट के पेड़ काटे गए हैं, तो निश्चित जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

