गोंडा।गुरुवार को महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र – छात्राओं की बोर्ड परीक्षा को लेकर एक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में अधिकतम अंक लाने के लिए छात्र – छात्राओं को प्रेरित कर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के दौरान बच्चों को तनाव में कतई नहीं आना है। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को अपने क्षमता के साथ स्वयं का मूल्यांकन भी होता है। जिससे उन्हें सुधार करने का अवसर मिल जाता है।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक डॉ पवन प्रताप सिंह, शशि कुमार सिंह, राजेश चंद्र पांडेय, उमेश चंद्र गुप्ता अशोक कुमार आदि के साथ लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का हिस्सा रहे हैं।

