विल्सन रिज्वी
गोण्डा।डुमरियाडीह चौराहे से एक व्यकित को बाइक से छोड़ कर घर वापस आ रहा था, कि बाइक अनियन्त्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
डुमरियाडीह पुलिस चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमलिया निवासी अनिल 21वर्ष सोमवार देर शाम को घर से बाइक पर गांव के एक व्यक्ति को बिठाकर डुमरियाडीह चौराहे पर छोड़ कर घर वापस आ रहा था। कि मोतीगज-तरबगज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था, कि बाइक अनियन्त्रित होकर सडक के किनारे पेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की चालक अनिल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे चौकी इचार्ज सावन सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है।
इन मासूमों की कौन करेगा परवरिश
सोमवार देर शाम हुए हादसे ने मृतक अनिल के तीन मासूम बच्चो की खुशिया जलकर खाक मे मिल गई। बेवा अनिल की पत्नी के कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई। अनिल की सड़क हादसे मे मौत होने से उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे व एक नाबालिग भाई के परवरिश की जिम्मेदारी उसकी बेवा पत्नी पर आ गई है।
दो भाइयों मे सबसे बड़ा था अनिल
सिलपोटन उर्फ संतराम के दो बेटों मे अनिल बड़ा था। उसके पास महज 1 बीघा खेत है। मृतक अनिल अपनी पत्नी, तीन मासूम बच्चों व नाबालिग भाई के साथ रहता था। खेतीवाड़ी कम होने की वजह से वह मेहनत मजदूरी करके घर चला रहा था।

