गोन्डा।बहराइच रोड पर स्थित ड्रीम हाउस पर मारवाड़ी युवा मंच गोण्डा शाखा का सत्र वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष मंत्री का चुनाव सम्पन्न हुआ।और साथ ही साथ देवीपाटन महिला मंडल मारवाड़ी युवा मंच की भी घोषणा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से वर्षा अग्रवाल को सचिव पद पर आसीन किया गया। बताते चलें कि अनीता मनीरामका को अध्यक्ष और सोनम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पुनःचुना गया। महिला मंडल नव निर्वाचित सदस्यों की घोषणा प्रांतीय संयोजक नीलम जैन ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नवीन पालड़ीवाल प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच साथ ही प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल ग सचिन खेमका प्रांतीय सहायक मंत्री विकास अग्रवाल,गोपाल मित्तल,शाखा अध्यक्ष पीयूष मित्तल,मंत्री विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वैभव अग्रवाल को मंचासीन कराया गया। उसके बाद दीपप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई साथ ही मंचासीन सभी का स्वागत बुके और दुपट्टे से किया गया । देवीपाटन महिला शाखा द्वारा स्वागत गीत गणेश वन्दना से कृति सोमानी ने किया। मंच के शाखा मंत्री विकास अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्ष भर में हुए मंच में हुए राष्ट्रीय प्रांतीय कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। शाखा अध्यक्ष पीयूष मित्तल का उद्बोधन हुआ ।और निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल मित्तल द्वारा नए नये अध्यक्ष राम मनोहर अग्रवाल और मंत्री पवन अग्रवाल की घोषणा की।और वैभव अग्रवाल को पुनः दोबारा कोषाध्यक्ष पद पर नवाजा गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष का परिचय उपस्थित सभी सदस्यो से कराया गया और नए अध्यक्ष मंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष का उद्बोधन मैं शाखा सदस्यों के कार्यों मिले सहयोग को सराहा और नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दी साथ ही मुख्य अतिथि का उद्बोधन मे गोंडा शाखा के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की और बताया कि गोण्डा शाखा राष्ट्र प्रान्त की स्तंभ शाखा है, इसके बाद उनका मोमेंटो से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेश जालान ने किया और समापन धन्यवाद शाखा अध्यक्ष पीयूष मित्तल ने किया।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवी अनिल मित्तल, विकास जैन,मुकेश नहारिया, राजेश अग्रवाल का सम्मान मंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय सदस्य अमित गर्ग, सचिन पचेरिया, राजेश अग्रवाल, मुकेश नहारिया, विकास जैन, कृष अग्रवाल, पीयूष भावसिंहका,अखिलेश नेवाटिया, कन्हैया अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रिंस गर्ग, सौरभ जैन, अमित मित्तल, उत्कर्ष गर्ग,प्रांतीय संयोजक नीलम जैन, नीतू गर्ग,अनीता मनीरामका ,वर्षा अग्रवाल,पिंकी नहरिया ,सोनम अग्रवाल,सरिताअग्रवाल,पुष्पा सिंघल,अनीता नहारिया, प्रेमलता सिंघल, ज्योति मित्तल,रीता काबरा, ज्योति गर्ग, संगीता अग्रवाल सहित मंच के सभी सदस्य और पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

