गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक तेजल पटेल व महिला आरक्षी सीता गुप्ता व आरक्षी उमेश पासवान द्वारा मिशन शक्ति के 5.2 चरण के शुभारंभ के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मौघरवा के फेयरवेल कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरूक कर दहेज प्रतिषेध अधिनियम व बाल विवाह निषेध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

तथा साइबर अपराधों जैसे OTP शेयरिंग,लकी ड्रा, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। सभी को नारी सुरक्षा और नारी स्वाबलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उनकी समस्या व कुशलता पूछी गई। सभी को वूमेन पावर लाइन *1090*, चाइल्ड हेल्पलाइन *1098* , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *1076*, यूपी आपातकालीन *112*, एबुलेंस सेवा *102/108*, महिला हेल्पलाइन *181* व साइबर हेल्पलाइन नं० *1930/*, सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना* इत्यादि के बारे में बताया गया l गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। बच्चियों को आत्मनिर्भर व निडर निर्भीक बनने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को शिक्षा के अधिकारों से परिचित कराया गया।

