बलरामपुर।आगामी त्योहार बारह रबीउल अव्वल यानि (ईद-ए-मिलादुन्नबी) को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस कार्यालय में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने की।

बैठक में सम्भ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं व समाजसेवियों ने भाग लिया। सभी ने आश्वासन दिया कि पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक जुलूस तय मार्ग और समय पर ही निकाले जाएं वहीं लाउडस्पीकर का प्रयोग शासन की नियमावली के अनुसार होगा।
सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक संदेश फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी स्थिति की तत्काल सूचना 112 या स्थानीय थाना पुलिस को दें।

