गोण्डा।गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया बाजार रूपईडीह में नशा मुक्ति भारत अभियान 5.0 के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता गोष्ठी,रैली और निबंध प्रतियोगिता से हुई,जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जिला युवा अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशा समाज और राष्ट्र दोनों के भविष्य के लिए घातक है,युवा पीढ़ी को इससे दूर रहना ही होगा।
मुख्य अतिथि नितेश शुक्ल अग्निशमन अधिकारी गोण्डा ने कहा कि नशा जीवन,परिवार और समाज सभी को प्रभावित करता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेन्द्र कुमार चिकित्साधिकारी राजकीय होम्योपैथिक,राकेश कुमार फार्मासिस्ट और समाजसेवी आशीष मिश्रा ने भी युवाओं को नशामुक्त जीवन की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश्वर पाठक और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य गोविन्द यादव ने किया।विशेष संदर्भदाता के रूप में राज्य प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी,विनय श्रीवास्तव और राकेश कुमार ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
यह आयोजन राधे फाउण्डेशन एवं ग्रामीण युवा कल्याण समिति द्वारा मेरा युवा भारत गोण्डा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से सम्पन्न हुआ।छात्रों की निकली रैली और निबंध प्रतियोगिता इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।

