गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत छपिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा व उनकी टीम ने मसकनवां रोड स्थित बुक्कनपुर मजार के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इस्माइल पुत्र मोहम्मद इब्राहिम, निवासी ग्राम कमालपुर,थाना छपिया (गोंडा) के रूप में हुई है।पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान 930 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

