उतरौला।शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सपाइयों ने सात सूत्री मांग पत्र एसडीएम उतरौला अभय सिंह को सौंपा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के बगल नगर पालिका द्वारा बनवाए जा रहे सेल्फी प्वाइंट को लेकर शिक्षक एवं छात्राओं ने इसका विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन भी किया था। सेल्फी प्वाइंट निर्माण से छात्र-छात्राएं काफी आहत हैं।
बच्चियों के भविष्य को देखते हुए तत्काल सेल्फी प्वाइंट निर्माण को रोकने, सेल्फी प्वाइंट की जगह छात्राओं के साइकिल खड़ी करने के लिए वहाँ फर साइकिल स्टेंड बनवाए जाने, ग्राम सभा इटईरामपुर में चल रहे राजकीय विद्यालय के बच्चों और अनके अभिभावाकों से प्रधानाचार्य द्वारा जबरन धन उगाही को रोकते हुए प्रधानाचार्य को तत्काल रूप से हटाए जाने, मानक अनुरूप शिक्षकों की व्यवस्था कराए जाने, तहसील क्षेत्र में यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, यूरिया खाद की बढ़ती किल्लत को देखते हुए सहकारिता समिति व बाजार के बीज की दुकानों पर उपलब्ध कराए जाने, ग्राम सभा चीती से गुमशुदा हुई लडकी रेखा देवी को शीघ्र खोजने के लिए पुलिस टीम गठित करने की मांग की। पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी एजाज मलिक, विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, सभासद राजा अंसारी, बीरे, शमीम, शत्रोहन प्रसाद वर्मा, नसीम खान, सलाहुद्दीन राईनी, असर अली, मोहम्मद इदरीसी, छब्बू शाह, निहाल खां, मोहम्मद इजहार खान, अकरम खान, नसीम अंसारी, विनोद गुप्ता, मो शोएब , मोहम्मद वकार आदि मौजूद रहे।

