हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी ही विवाहित पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता द्वारा थाना श्रीदत्तगंज में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक वादिनी ने तहरीर देकर बताया कि उसका पिता घनश्याम यादव (उम्र 45 वर्ष) पुत्र लालमनी यादव निवासी ग्राम देवरिया विशंभरपुर,थाना श्रीदत्तगंज ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्रकरण में थाना श्रीदत्तगंज पर मु0अ0सं0 89/2025, धारा 64(2)(एफ), 64(2)(एम), 351(3) बी,एन,एस, के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने दबिश देकर आरोपी घनश्याम यादव को खरदौरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

