उतरौला,बलरामपुर।पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान दाजान अहमद उर्फ नूरुल हुदा के रूप में हुई है।वह भटपुरवा पाला-पाली का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में टीम ने कार्रवाई की।
24 जुलाई को उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और महिला उप निरीक्षक शालिनी सिंह की टीम ने आरोपी को जगदेवा पुरैना वाजिद मोड़ उतरौला से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)/64/87 बी.एन.एस.और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

