इक़बाल शाह
गोण्डा।बीते रविवार 25 जनवरी को एक निजी हास्पिटल में काम करने वाले युवक की हत्यारों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए थे। मामले की जानकारी परिजनों को होने पर परिजन हास्पिटल के संचालक आरोपी डाक्टर दीपक सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद जीआरपी ने मुकदमा स्थानांतरित कर कोतवाली नगर को सौप दी गई। जिसके बाद गुरुवार एसपी विनीत जायसवाल ने जांच में तेजी करते हुए स्वयं घटना स्थल ( रेलवे ट्रैक ) पर पहुंच निरीक्षण कर सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित किया।

गुरुवार को आंकित हत्याकांड मामले में तत्परता दिखाते हुए एसपी विनीत जायसवाल अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने बड़ी बारीकियों से पड़ताल करते हुए। जल्द खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमों के साथ एसओजी की टीम को भी लगाया है। मोतीगंज क्षेत्र के अचलपुर का रहने वाला युवक अंकित तिवारी शहर के एक निजी हास्पिटल में काम करता था। जहां हास्पिटल के संचालक डा. दीपक सिंह ने उससे शराब व सिगरेट लाने को कहा। जिसको मना करने पर आरोपी डाक्टर से उसकी कहासुनी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी डाक्टर ने उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जिस मामले में जीआरपी में डाक्टर समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद जीआरपी ने मुकदमे को अपने यहां से स्थानांतरित कर मामला कोतवाली नगर को सौंप दिया था।

