इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले के करनैलगंज में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री ने डाक बंगले पहुंच मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ से मुलाकात किया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष मोहसिन खान ने मदरसा शिक्षकों व मदरसों की समस्याओं से अवगत कराया।
गुरुवार को करनैलगंज के डाक बंगले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री का मदरसा शिक्षक संघ ने जोरदार स्वागत किया।

संघ के जिलाध्यक्ष मोहसिन खान ने मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की समस्याओं और उनके अंधकार भविष्य की चिंता को लेकर अपनी बित रखते हुए एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि सभी मदरसा शिक्षकों का मानदेय जल्द देंगे। इस पर संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह का आश्वासन उन्हें पिछले 6 वर्षो से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाजी समीउल्लाह शोएब और उनकी टीम निरंतर लड़ाई लड़ते आ रही है। मंत्री के जाने पर उन्होंने शिक्षक साथियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों की दुआं से हम लोगों का हौसला बढ़ता है। इस मौके पर आफताब अहमद अंसारी, जुबैर अहमद, मौलाना इस्लाम, कौशल किशोर, कैलाश नाथ, राधेश्याम, अब्दुर्रहमान, आमिर खान, राजू, शाहजहां समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

