बलरामपुर।गोंडा वन प्रभाग की उतरौला रेंज ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत उतरौला विधानसभा क्षेत्र में पहला वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन राम तीर्थ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर विधायक रामप्रताप वर्मा ने वन विभाग के क्षेत्राधिकारी कपिल देव सिंह व अधिकारियों और विद्यालय कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया।
यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह मां के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक भी है। इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना है।
वन विभाग ने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। विभाग का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए। यह अभियान वन महोत्सव 2025 का हिस्सा है,जिसका मुख्य संदेश है।हरियाली ही भविष्य है।

