उतरौला,बलरामपुर।30 जून 2025 को धर्म ध्वजाधारी परिषद की बैठक बाबा फक्कड़ दास महाराज जी के मंदिर में संपन्न हुआ जिसमे मुख अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संयोजक गुलशन गुप्ता रहें।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता एवं नए पदाधिकारी का चयन किया गया,जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता एवं जिला संयोजक गुलशन गुप्ता एवं महंत वरुण दास महाराज के द्वारा उतरौला नगर के नगर प्रभारी बनाए गए अशोक चौरसिया एवं तहसील मीडिया प्रभारी पत्रकार हरीश गुप्ता,नगर मीडिया प्रभारी राम सेन,नगर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता को बनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा की धर्म ध्वजा धारी परिषद का संगठन यह एक ऐसा संगठन है की जिसमें पूज्य महाराज बृजमोहन दास जुड़े हुए हैं,और यह महाराज का संगठन है और महाराज का आशीर्वाद आप सभी संगठन के पदाधिकारी सदस्य गण पर सदैव बना रहता है।उनका कहना है कि आप सभी धर्म धारी परिषद के पदाधिकारी उतरौला नगर एवं आसपास के गांव के बीच जाकर धर्म का प्रचार करिए और जो दबे कुचले लोगों को अपने पास बुलाए और जो आने में असमर्थ ना हो उनके घर जाकर आप लोग हाल-चाल लीजिए यथासंभव उनका लाभ पहुंचाने का प्रयास कीजिए नगर अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा की महाराज का अगर जनपद में आगमन हुआ तो हम सभी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य गण को तुरंत सूचना देंगे आप सभी लोग भी महाराज से मिलकर अपना दुख सुख बता सकते हैं। इस अवसर पर धर्म ध्वजाधारी परिषद के जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता,जिला संयोजक गुलशन गुप्ता,महंत वरुण दास महाराज,नगर प्रभारी अशोक कुमार चौरसिया,नगर संयोजक संजय गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष महेश गुप्ता,विशाल सोनी,राजकुमार गुप्ता,श्री राम सेन,नान मून कश्यप,मुकेश चौहान,दीपक मौर्य,अनु मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

