उतरौला,बलरामपुर।नगर के मोहल्ला आर्यनगर में स्थित प्राचीन श्री दुःख हरण नाथ मंदिर के सेवा समिति द्वारा पिपरा घाट तिराहे पर आयोजित पंच दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शनिवार को वेदमंत्रों के द्वारा पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ शुभ समापन हुआ।
दोपहर एक बजे श्रीराम कथा की पूर्णाहुति के पूर्व पण्डित बृजलाल मिश्रा,मुख्य पुजारी दयानंद शास्त्री,अनुपम शास्त्री और यजमानों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हवन यज्ञ संपन्न किया गया, जिसमें पवित्र वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच विधिवत आहुतियाँ अर्पित की गईं। हवन के बाद पूर्णाहुति दी गई और संपूर्ण वातावरण भक्तिभाव से गुंजायमान हो उठा।
श्रद्धालुओं का मानना था कि हवन यज्ञ के माध्यम से वातावरण शुद्ध होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। कथा समापन के इस आध्यात्मिक क्षण में नगर के कई गणमान्य श्रद्धालु, यजमान व मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्णाहुति के उपरांत मंदिर सेवा समिति की ओर से सायंकाल विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
प्रसाद वितरण की शुरुआत होते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पंक्तिबद्ध और अनुशासित रूप से सभी ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में चावल, पूड़ी-सब्जी, हलवा व जलपान की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी।
इस पुण्य अवसर पर आयोजित भंडारे में महन्थ दुःख हरण नाथ मंदिर उतरौला मयंक गिरि, नायाब तहसीलदार प्रतिभा मौर्या, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, विधायक राम प्रताप वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, आर एस बी फाउंडेशन के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, सभासद प्रतिनिधि संतोष कुमार गुप्ता, त्रिपुरारी गिरि, अर्पित गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, पत्रकार राजन श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, उमानंद गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, आशीष कसौधन, रोहित गुप्ता, विनय गुप्ता, गौ रक्षक व समाजसेवी रविंद्र कुमार गुप्ता, सभासद सोनू चौरसिया, समर पटेल, नवीन जयसवाल, दुर्गा प्रसाद एवं बाबा श्री दुःखहरण नाथ मन्दिर सेवा समिति उतरौला के सभी सदस्यगण राजेश गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता, सर्वेश यादव, शिवम कौशल, अरुण साहू, सुरेश चंद्र यादव, अरविंद यादव, रवि पटवा सहित उतरौला नगर के सभी श्रद्धालुगण उपस्थित रहें।
बाबा श्री दुःखहरण नाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा प्रसाद वितरण, जल सेवा, बैठने की सुविधा, व साफ-सफाई की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। युवाओं की टोली लगातार सेवा कार्य में सक्रिय रही। श्रद्धालुओं ने समिति की ओर से की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

