वजीरगंज।खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी ने परिषदीय विद्यालयों का गुरुवार को औचक निरीक्षण कर परीक्षाओं की तैयारी का जायजा लिया।खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय मोहलिया,उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दापुर,प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर,प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमचेरापुर तथा प्राथमिक विद्यालय बरईपारा का निरीक्षण किया।
इस दौरान संबंधित विद्यालयों प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक उपस्थित मिले।उन्होंने मध्याह्न भोजन रजिस्टर,उपस्थिति व पठन-पाठन की जानकारी ली।उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ छात्रछात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।

