गोंडा।सदर विधानसभा के ग्राम पंचायत दसियापुर निवासी राम किशोर बढ़ई के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनका 17 वर्षीय बेटा मोहित की बहराइच जिले के बिशेश्वरगंज में ट्राले से एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। दो साल पहले मोहित का बड़ा भाई रोहित की भी मृत्यु करेंट लगने से हो गयी थी।
सपा नेता सूरज सिंह ने परिजन से मिलकर उनका दुःख बाँटा।
सूरज सिंह ने बताया कि दो साल पहले उनके बड़े बेटे रोहित की मृत्यु करेंट लगने से हो गयी थी। अब राम किशोरे और उनकी पत्नी जनक नंदिनी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के दोनों चिराग बुझ गए ये कहकर माँ जनक नंदिनी जो भी मिलता है उसे पकड़ कर रोने लगती हैँ।

ताजपुर निवासी भोला पंडित के पिता राजदत्त दुबे की मृत्यु को पाँच दिन ही हुए थे क़ि उनकी 6 वर्षीय बेटी अदिति होली के दिन घर के सामने ही नौखान झील में बिना किसी को बताये नहाने के लिए कूद जाती है और पानी में डूबने से उसकी भी मौत हो जाती है।
इसी तरह दसियापुर निवासी चंद्रभान पंडित 70 वर्ष की मृत्यु भवन निर्माण का छज्जे ढहने से हो गयी।सूरज सिंह ने बताया कि रामकिशोर व उनकी पत्नी जनक नंदिनी के इलाज़ के लिए आर्थिक सहयोग भी किया गया है।

