नवाबगंज,गोंडा।अनियंत्रित बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनकपुर गांव के निवासी विकास कुमार उम्र करीब 18 वर्ष पुत्र लालजी मंगलवार की सुबह करीब छः बजे बाइक से अपने घर की तरफ आ रहे थे।
नंदिनी नगर महाविद्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पर पहुंचाया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर था। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।मृतक डीजे बजाने का काम करता था। पिता आटो चलाते हैं। उसके मौत से मां रीता देवी का रो-रो कर बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है। बोलोरो चालक गाडी छोड़ कर मौके से फरार हो गया है।

