-गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर/बलरामपुर।श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर कलश स्थापना,श्री रूद्र महायज्ञ अनुष्ठान के प्रथम वर्षगांठ पर पांच दिवसीय संगीतमय कथा का आयोजन किया जा रहा है।जिसका शुभारंभ विशाल ध्वज कलश यात्रा निकालकर किया गया।
इस अद्भुत और भव्य ध्वज कलश यात्रा में, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यह यात्रा धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनी। विशाल ध्वज कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए हैं,जिनमें महिलाओं,पुरुषों और बच्चों की बड़ी संख्या रही ।

यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल निकट अजय धर्मकांटा रामपुर अरना रोड से की गई। जहां भव्य रूप से सजाए गए ध्वज और कलश को श्रद्धालु अपने सिर पर रखकर नगर भ्रमण कर अमघटी घाट में जल लेकर पुरोहित ने मंत्रोच्चारण पूजन में भजन-कीर्तन कर शुभारम्भ किया।आयोजक श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी व्यवस्था की है।जिसमें सुरक्षा,प्रसाद और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर दीपचंद जायसवाल,राम लौटन गुप्ता, राम बहोर वर्मा, विष्णु गुप्ता, रमेश जायसवाल, मथुरा, रेखा ,कुसुम, आरती देवी,पूजा, माला,राधा, राहुल, आशीष कुमार गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,पंकज गुप्ता,लालता प्रसाद,रामकुमार व मिठाई लाल गुप्ता सहित श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति एवं श्री हनुमान जी मंदिर के समस्त कार्यकर्ता व सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।।

