गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह,बलरामपुर।स्थानीय क्षेत्र के गूमा फातिमा जोत स्थित चौराहे पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में सैकडों लोगों ने एक साथ इफ्तार किया।कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी खालिद द्वारा किया गया।जिसका उद्देश्य समुदाय में भाईचारा और सौहार्द्र को बढ़ावा देना था।इफ्तार में खजूर,फल,शर्बत और विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।
इस मौके पर खालिद ने कहा “रमज़ान का महीना हमें धैर्य,संयम और एकता का संदेश देता है।इस तरह के आयोजन से समाज में प्रेम और सद्भावना बढ़ती है।इस अवसर पर दुआ कराई और रोज़ेदारों को रमज़ान के महत्व के बारे में बताया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकजुटता और शांति का संदेश दिया और सामूहिक इबादत की।आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन के अंत में युवा समाजसेवी खालिद ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सौहार्द्र और भाईचारा बना रहे।इस अवसर पर सपा पूर्व प्रत्याशी परवैज उमर,डाक्टर रफीक,नसीम राईनी,अताउल्लाह,रिजवान,मनव्वर खां,तार बाबू,सगीर,महफूजुर्रहमान,बिछलहर,जुनैद बेग,सयामुददीन खान,हेमंत,जहीर,अफजल,गुलाम अहमद,जमीर,मिर्जा सुफियान बेग,मोहम्मद फरहान आदि मौजूद रहे।

