मनकापुर।मनकापुर के महादेव खेल मैदान में शिवाली सिँह “बहिनी” द्वारा आयोजित मंगल भवन के छोटे राजा स्वर्गीय कुंवर विक्रम सिंह की स्मृति में कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता चल रहा है।
जहाँ आज के टूर्नामेंट में इलेवन स्टार वा जे डी क्रिकेट क्लब के बीच 7वाँ लीग मुकाबला खेला गया,जिसमें इलेवन स्टार टीम ने पहले बल्लेबाजी करती हुई 12 ओवर में 234 रन बनाई।इलेवन स्टार टीम मे शामिलसूरज सिँह ने अकेले 116 रन बनाया।जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।वहीं जे डी क्रिकेट टीम 12 ओवर में महज 76 रन पर ही सिमट कर रह गई।जिसके बाद इलेवन स्टार को 158 रनों से विजेता घोषित किया गया।टूर्नामेंट मे प्रथम पुरस्कार 51000,फाइनल में उपविजेता को 21000,फाइनल में मैन ऑफ द सीरीज 11000 रखा गया है। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रदीप सिंह फौजी,कमेटी अध्यक्ष संजय गुप्ता,उपाध्यक्ष कुकू सिंह,मोनू सिंह मंगल भवन,राजेश सिंह विशेन,संग्राम सिंह,रवि सिंह, दद्दे,ललित सिंह खिरिया,धर्मेंद्र सिंह,राजन सिँह,मिक्की गुप्ता,अरविंद गुप्ता,शोभाराम राजभर,प्रदीप सिंह फौजी सहित कई लोग मौजूद रहे।

