इमरान अहमद
मनकापुर।मनकापुर के महादेव खेल मैदान में मंगल भवन के छोटे राजा स्वर्गीय कुंवर विक्रम सिंह की स्मृति में कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शिवाली सिँह “बहिनी” द्वारा किया गया।जिसका उद्घाटन हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिँह ने फीता काटकर किया।

टूर्नामेंट में करनैलगंज वा रामनगर के बीच मैच खेला गया,जिसमें कर्नलगंज पहले बल्लेबाजी करती हुई 12 ओवर में 180 रन बनाई। कर्नलगंज टीम मे शामिल इंजमाम ने अकेले 26 बॉल पर 68 रन का योगदान दिया।जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट मे प्रथम पुरस्कार 51000,फाइनल में उपविजेता को 21000,फाइनल में मैन ऑफ द सीरीज 11000 रखा गया है। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रदीप सिंह फौजी,कमेटी अध्यक्ष संजय गुप्ता,उपाध्यक्ष कुकू सिंह,मोनू सिंह मंगल भवन,राजेश सिंह विशेन,संग्राम सिंह,रवि सिंह, दद्दे,ललित सिंह खिरिया,धर्मेंद्र सिंह,राजन सिंह,सपा नेता सिद्धार्थ सिंह,मिक्की गुप्ता,अरविंद गुप्ता,शोभाराम राजभर,प्रदीप सिंह फौजी सहित कई लोग मौजूद रहे।

