गोण्डा।जनपद के विकासखंड परसपुर में अपराजिता सामाजिक समिति द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से विकासखंड स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों तथा आने वाली समस्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों का विभिन्न मुद्दों पर अभिमुखीकरण किया गया आपको बता दें कि अपराजिता सामाजिक समिति जनपद में बच्चों के प्रभावी भविष्य हेतु कार्य कर रही है जिसमें मुख्य रूप से तीन मुद्दे शामिल हैं।1बाल विवाह मुक्त जनपद की स्थापना में सहयोग।2 बॉल यौन शोषण शोषण/पॉक्सो के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाना तथा जागरूकता फैलाना।3बाल श्रम तथा बाल मजदूरी को रोकना।
विकासखंड परसपुर ब्लॉक के बैठक सभागार में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला के दौरान अपराजिता सामाजिक समिति के जिला समन्वयक विकास जयसवाल जी द्वारा सभी को इन तीनों मुद्दों पर शपथ दिलाई गई लोगों ने प्रण लिया कि वह भी जनपद में बाल मजदूरी बाल यौन शोषण व बाल विवाह को रोकने में अपना अमूल्य योगदान देंगे तथा संस्था को भी सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ पंचायत ने की इस दौरान अपराजिता सामाजिक समिति की ओर से रामाकांत,आरती तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

