इमरान अहमद
सात संदूक़ों में भरकर दफ़्न कर दो नफ़रतें!
आज इंसान को मोहब्बत की ज़रूरत है बहुत!!
किसी शायर का यह शेर आज के दौर में नफरत को दूर करने और मोहब्बत को बढ़ावा देने की जरूरतों को याद दिलाता है।आज जहाँ देश भर में नफ़रत के बीज बोए जा रहें हों,लोगों को हिंदू-मुसलमान कह कर लड़ाया जा रहा हो,वहीं गोंडा ज़िले में एक ऐसा भी ज़िंदा दिल इंसान है जो इन सबसे परे लोगों में मोहब्बत का रंग भर रहा है……..नाम है मसूद आलम खान।
मसूद आलम पिछले कई सालों से जाती-धर्म की बेड़िया तोड़कर सदियों से चली आ रही गंगा जमुनी तहज़ीब की परंपरा को जीवित रखा हुआ है।वो बिना किसी भेदभाव के हिंदू-मुसलमान के साथ मिलकर उनका त्योहार मनाते हैं।उनका मकसद आपसी भाईचारा,प्रेम,सद्भाव को कायम रखना है।ईद हो,बकरीद हो,दिवाली हो या होली वो हर त्योहारों में एक दूसरे से मिलकर मोहब्बत का रंग भरते हैं।इन दिनों रमज़ान का पाक महीना चल रहा है,एक तरफ वह रोजेदारों के बीच जाकर इफ्तार करते हैं।वहीं कुछ दिनों में होली का त्योहार आने वाला है,ऐसे में उन्होंने सैकड़ों गरीब परिवार को होली उपहार वितरण कर उमंग भरे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम पिछले कई सालों की तरह इस साल भी अपने आवास पर होली उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया।जिसमें सैंकड़ों गरीब,दलित परिवार के बच्चों,महिलाओं को कपड़े मिठाई,व अन्य उपहार वितरित किया।मसूद खां ने कहा की समाजसेवा व गंगा जमुनी तहजीब,मुझे विरासत में मिली है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने होली की बधाई देते हुए शांति और सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की।इस दौरान जियाउर्रहमान खान,युवा नेता सुफियान खान,राजेश मौर्य,कृष्ण चंद्र पांडेय,इमरान मंसूरी,आसिफ लारी,खुर्शीद अजहरी,प्रदीप यादव,लालचंद गौतम,संजू खान,नियाजी,अब्दुल्ला सभासद,मतीन सिद्दीकी,मंजर खान,नान बच्चा मिश्र,लंबरदार,शुकरान खान,फरमान खान सभासद,अताउल्लाह सिद्दीकी, शरिक खान मैनेजर,अनिल चौधरी, अंकित गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

