नवाबगंज,गोंडा।सड़क हादसे में पत्नी की मौत के चंद घंटे बाद अस्पताल में पति की भी मौत हो गई। दोनों की आठ दिन पहले नई-नई शादी हुई थी। शादी के बाद नया नवेला जोड़ा अपने परिवार के संग अयोध्या दर्शन करने के लिए गए हुए थे। वापस लौटते समय नवाबगंज के कोल्हमपुर के पास गैस सिलेंडर लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें नव विवाहिता की मौत हो गई। जबकि पति सहित चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
प्राप्त सूचना के अनुसार रवि तिवारी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम सोमई बाबागंज थाना धानेपुर अपनी पत्नी रागिनी तिवारी और पिता दिवाकर पांडे के साथ अयोध्या दर्शन करने गए हुए थे।वापस लौटते समय नवाबगंज के कोल्हमपुर के पास रवि तिवारी की कार का गैस सिलेंडर लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें रागिनी तिवारी और उनके पति रवि तिवारी, दिवाकर पांडेय, आशुतोष पांडेय अविरल पांडेय, गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस में ज़ख्मियों को नवाबगंज अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने रागिनी तिवारी को मृत घोषित कर दिया।जबकि पति रवि तिवारी और दिवाकर पांडे को जिला अस्पताल गोंडा के लिए रेफर कर दिया। परिजन गोंडा से लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान रवि तिवारी की भी मौत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में शादी के आठ दिन बाद दूल्हे और दुल्हन की मौत हो गई।

