नवाबगंज,गोंडा।मुकद्दस रमजान का पहला असरा रोजेदारों पर रहमते लुटाता हुआ आगे बढ़ रहा है। रोजेदार कसरत से एबादत करते हुए अपने नामाए आमाल मे नेकियो का जखीरा इकट्ठा कर रहे है। इस दौरान मस्जिदों में मुकम्मल कुरान की नूरानी महफिल सजाई गई।
मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत मोइनुल उलूम के ग्राउंड में कारी कुर्बान कादरी ने नमाजे तरावी के दौरान 5 दिनों में मुकम्मल कुरान सुनाने का एजाज हासिल किया। मदरसे के ग्राउंड में सजी नूरानी महफिल में सुन्नी जामा मस्जिद के शहर इमाम कारी मोहम्मद शरीफ ने शिरकत कर कुरान की अजमत पर तहसील से रोशनी डाली। मदरसे के शायरों ने नाते मुस्तफा का नजराना पेश किया। नमाजियो ने कारी कुर्बान कादरी को तोहफे पेशकर हौसला अफजाई की।मोहल्ला मुट्ठीगंज में स्थित मस्जिद कुबा मुकम्मल कुरान की महफिल सजाई गई। यहां देवबंद मसलक के हाफिज मोहम्मद खालिद, हाफिज तैय्यब, और शायर मौजूद रहे। कटी तिराहा स्थित मस्जिद दारुल अमन में भी नूरानी महफिल का सजाई गई। हाफिज मोहम्मद सैफ ने सैकड़ो नमाजियो को मुकम्मल कुरान सुनाने का एजाज हासिल किया। हाफिज कुर्बान अली हाफिज जुनैद ने शिरकत की। यहां नमाजियों ने इमाम को नजराना और तोहफा पेश कर इज्जत अफजाई की। तीनों जगह पर सजी नूरानी महफिल में ओलमा ने मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की, हर एक की जायज मकसद में कामयाब होने की दुआ की। इस मौके पर अशरफ राईन, मुजीब एडवोकेट, अब्दुल वहीद एडवोकेट, डॉक्टर सफीक अहमद, हाजी शफीक खान, डॉक्टर इकबाल अहमद, निसार खान, मोहम्मद इरशाद बाबू खान, सहित सैकड़ो हाजरीन मौजूद रहे।

