नवाबगंज,गोंडा।होलीअलविदा,ईद उल फितर और प्रचलित पवित्र रमजान के मद्देनजर सभी पर्व शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न करने के लिए तहसील प्रशासन की अध्यक्षता में नवाबगंज थाना प्रांगण में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि नवाबगंज अमन का गुलशन है। इस गुलशन के दोनों फूल हमेशा आपस में मिलकर रहे हैं। किसी को यहां कोई दिक्कत नहीं है। पालिका अध्यक्ष ने दोनों समुदायों से दोनों महत्वपूर्ण पर्व आपसी सौहार्द, और प्रेम के साथ मनाने की अपील की।

बैठक में शासन की गाइडलाइन को प्रशासनिक अधिकारियो ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। जिसको दोनों संप्रदायों के जनप्रतिनिधियों ने स्वीकार करते हुए आपसी सहमति और सामंजस्य के साथ पर पर्व मनाने का निर्णय लिया। जिसमें होली खेलने की अंतिम समय सीमा को जनप्रतिनिधियों ने एक बजे तक निर्धारित किया। वही मुस्लिम समुदाय ने जुम्मे की नमाज को नवाबगंज के सभी मस्जिदों में 2:00 बजे पढ़ने का ऐलान किया। उक्त निर्णय का सभी लोगों ने तालियां बजा कर स्वागत किया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रताप सिंह ने नापाक मंसूबा रखने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने दिमाग से यह निकाल दीजिए कि आप के कारनामे का साक्ष्य नहीं है। आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाये। बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकलेगा। होलिका वाले स्थान पर विद्युत तार ना गुजरा हो। डीजे में कोई भड़काऊ गाने ना बजाए जाएं। किसी को आपत्ति होने पर जबरदस्ती रंग न लगाया जाए। मुस्लिम समुदाय के लोग भी समय सीमा का खास ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर ही घर से निकले। सामंजस्य और सौहार्द के साथ पर्व मनाए। किसी प्रकार की असुविधा या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। बैठक में आने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जन समुदाय का कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव, कस्बा प्रभारी उमेश सिंह, शिवकुमार यादव, दूधनाथ चतुर्वेदी, सरयू घाट प्रभारी संजीव सिंह, डॉक्टर इकबाल अहमद, प्रधान अशोक सिंह, प्रधान नबी अहमद, चिंतामणि तिवारी, शाबान अली हंनफी, कक्के पांडेय, रघुवीर प्रसाद गुप्ता, हाफिज कुर्बान अली, सरदार जिंदल सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, देवेंद्र सिंह सचदेवा, काजी मुनीर अहमद एडवोकेट, फारूक रैनी, शिशिर कसौधन सोनू, प्रधान जैनुल आब्दीन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

