गोण्डा।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हड़ियागाड़ा गांव निवासी निखिल दुबे पुत्र सूर्य प्रकाश दुबे ने ऊंची कूद में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मन बढ़ाया है। निखिल इस समय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में बी०बी०ए० द्वितीय वर्ष का छात्र है। निखिल ने कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहता है। यह प्रतियोगिता भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज झांसी में कराई गई थी जिसमें निखिल ने प्रतिभाग करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।
निखिल की इस कामयाबी पर गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने निखिल को बधाई दी है। इस खुशी के मौके पर निखिल के चाचा सुरेश दुबे और उनकी मम्मी शिव नंदनी ने निखिल को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिले का मान बढ़ाने पर दा जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोण्डा के सेक्रेटरी जनरल सुधीर पांडेय , राहुल तिवारी, छल्लर दुबे , राम कुमार मिश्रा, बृजेश दुबे,इंद्रभान सिंह ,क्षेत्र पंचायत सदस्य कालीदीन पांडेय,रमेश सिंह प्रधान समेत तमाम लोगों ने बधाई दी और निखिल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

