गोंडा।शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर चित्र कला,निबंध लेखन,विज्ञान क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंशिका मौर्य प्रथम, संजू निषाद द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान क्विज में मनीष मौर्य प्रथम, संजू द्वितीय व रुमा भारती तृतीय स्थान पर रहे।

भाषण प्रतियोगिता में संजू निषाद प्रथम, अंशिका मौर्य द्वितीय व पूनम भारती तृतीय स्थान पर रहे। चित्र कला प्रतियोगिता में कुसुम चौहान प्रथम, माधुरी द्वितीय व विनोद तृतीय स्थान पर रहे।इसके अतिरिक्त अंकित मौर्य,नन्दनी,अर्चना,लक्ष्मी,रूबी,अखिलेश,युवराज यादव,आयुष्मान,संगीता,उन्नति,क्रांति,आकृति आदि बच्चों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर घड़ी डिटर्जेंट पाउडर फाउंडेशन के तरफ से बच्चों को सम्मानित किया गया। उपहार स्वरूप बच्चों में एक सौ एक कापी तथा दो सौ इक्कीस पेंसिल बच्चों में वितरित किया।
स्कूल स्टाफ आलोक कुमार भारती, बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरूण कुमार सिंह, पूनम वर्मा, पूनम यादव, देवेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।

