छपिया,गोंडा।लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा,दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति की सफलता से उत्साहित सपा इसकी धार और तेज कर रही है। पार्टी की नजर अब 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। इसके लिए सपा गांव-गांव पीडीए पंचायत का आयोजन कर रही है। छपिया क्षेत्र के गोन्दहा खजुरी में पूनम अरुण वर्मा के अध्यक्षता में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन रहे। संचालन जैस वर्मा ने किया।

संबोधन में चन्द्र प्रताप पटेल, सजय सविता, रईस अहमद, हफीज मलिक, आशोक यादव, जमुना चौधरी , राहुल यादव , प्रतिभा यादव, कनिक राम पटेल, रहम अली कादरी व जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार के साथ संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। किसान विरोधी है सरकार।आरक्षण को किस तरह खत्म किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान को बचाने के लिए पीडीए का सूत्र अपनाया है। पूनम वर्मा ने सबको एक झुकता का वाद कर संगठन को मजबूत करने की बात कही।इस मौके पर योगेंद्र वर्मा, चंद्र प्रताप पटेल, सुशील पांडे हर्ष चौधरी, विवेक, शिवशंकर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

