इमरान अहमद
मनकापुर।सोमवार को नगर पंचायत में स्थित डाक बंगले में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री,एसडीएम व कोट प्रबंधक हरीश पांडे द्वारा ठंड के मौसम में लोगों को बचाव के प्रति सचेत कर 250 गरीबों,असहायों,निराश्रितों में कंबल का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन वैभव सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा की भाजपा सरकार किसान व गरीबों के हित में काम कर रही है।ठंड से बचाने के लिए गरीबों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं।सूबे की भाजपा सरकार सभी का खयाल रख रही है।इस दौरान 250 ज़रूरतमंदों को कंबल बाँटा गया।

कार्यक्रम का संचालन शास्त्री नगर सभासद,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष वैभव सिंह ने किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनकापुर,कोट प्रबंधक हरीश पांडे,नगर पंचायत अध्यक्ष सभासद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

