गोंडा।गौरा विधानसभा में सपा का पीडीए जन चौपाल चर्चा कार्यक्रम विकासखंड छपिया के यादव कम्पलेक्स गडरही मे आयोजक महेश वर्मा के द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान ने सम्बोधित करते हुए 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव द्वारा किये गए कार्यो को बताया,उनके द्वारा 102 एम्बुलेंस,समाजवादी पेंशन,108 नम्बर एम्बुलेंस एवं लैपटॉप वितरण,कन्या विद्या धन योजना,शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा किया। और बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला और बाबा साहब के बनाये हुए संविधान की रक्षा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।कहा भाजपा सरकार समाज को जाति धर्म मे बांटकर शासन को हथियाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसान,मजदूर और युवा वर्ग परेशान है,महंगाई के बोझ से आम आदमी दब रहा है,युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन मोहन लाल यादव ने किया।इस कार्यक्रम को विजय यादव मोहन यादव अशोक यादव नरेंद्र यादव राहुल यादव अजीत यादव ने सम्बोधित किया इस अवसर पर तिलक राम,पूर्व प्रधान राम तीरथ यादव,राम किशन पासवान,संतोष कंनौजिया,जीतेन्दर यादव,मुलायम यादव,बलराम कश्यप,लछमन भारती,सत्तावन कन्नौजिया,संतोष कन्नौजिया मनोज गुप्ता,शिखर श्रीवास्तव आदि हज़ारों लोग उपस्थित रहे।

