वहीदुल्लाह
गौराचौकी,गोंडा।माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का गौरा विधानसभा में आगमन पर सपा नेता हफीज मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत।

रविवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का गौरा विधानसभा में आगमन पर गौरा चौकी बाजार में सपा नेता हफीज मलिक व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कलाम मलिक की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से से मुखातिब हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुंभ में अश्लीलता परोसने व फैलाने वाले लोगों पर सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए सोशल मीडिया पर बहुत से महिलाओं का फोटो वीडियो वायरल हो रहा है। और उर्दू शब्द को लेकर कहा कि सुबह के मुखिया ने उर्दू शब्द को लेकर बड़ा गलत बयान दिया है हम लोग समाजवादी पार्टी के विधायक दल सदन में भाजपा सरकार को घेर रहे हैं। और कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों को कुचल रही है 2027 में समाजवादी की सरकार आएगी और अखिलेश यादव हमारे मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस दौरान सपा नेता अब्दुल अजीज,बब्बू गल्ला, डॉक्टर अरशद, फिरोज खान, आसिफ खान, पुजारी पांडे, आदित्य यादव, सईदुर्रहमान, और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

