नवाबगंज,गोंडा।स्थानीय थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में सब्जी खरीद कर पैदल घर वापस लौट रहे युवक को बाइक सवार ने ठोकर मार दी, बाइक की ठोकर लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक की पत्नी ने थाने तहरीर दी है।
मृतक नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के पूरब पट्टी निवासी राजकरन (42)पुत्र छेदी लाल का विवाह वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी मीरा देवी के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद राजकरन नेवासा पर अपने परिवार के साथ ससुराल में रह कर टेंट हाऊस का काम करता था। मृतक राजकरन की पत्नी मीरा देवी ने थाने पर तहरीर दी है। दिए गए तहरीर में लिखा है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे उसका पति भोपतपुर चौराहे पर सब्जी लेने के लिए गया था। सब्जी लेकर वह पैदल घर वापस लौट रहा था कि चौराहे से कुछ दूर पर भोपतपुर गांव के रमेश श्रीवास्तव पुत्र ब्रम्हा प्रसाद श्रीवास्तव ने अपनी बाइक लापरवाही पूर्वक तेजी से चलाते हुए उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल राजकरन को रामरंग और राकेश नवाबगंज सीएचसी लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लाइलाज बीमारी से जूझ रही है मृतक की पत्नी
मृतक की पत्नी को कैंसर है,मृतक के तीन पुत्र आदर्श (12),अभय (07)और अनुज (5) हैं जिनके सर से पिता का साया साथ छोड़ दिया है। मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

