गाजियाबाद।सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के मार्गदर्शन व अध्यक्षता में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अगुवाई में नगर निगम के साथ ही अन्य विभाग के अधिकारी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर पहुंचे और जायजा लिया। मंगलवार को मंदिर का निरीक्षण कर मंदिर पुजारी से आशीर्वाद भी लिया। और तैयारियों को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस ०आर० सुथार ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को देश भर के लाखों श्रद्धालु भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक करेंगे।

जलाभिषेक करने में भक्तों को कोई दिक्कत न हो और व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इसके लिए महंत नारायण गिरि महाराज का मार्गदर्शन व उनकी अध्यक्षता में तैयारियां जोरों पर है। सरकारी अमला सहयोग कर रहि है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिसआयुक्त अजय मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर राजेश व एसीपी रितेश त्रिपाठी मंदिर पहुंचे तो मंगलवर को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मंदिर पहुंचे। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, निर्माण विभाग से एन०के० चौधरी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ० मिथिलेश, उद्यान विभाग से डॉ० अनुज सिंह, जलकल विभाग से के० पी० आनंद, बिजली विभाग से आस कुमार अपनी टीम के साथ मंदिर पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना कर सफाई आदि व्यवस्थाओं को लेकर महंत से चर्चा की। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व मेडिकल टीम ने मंगलवार को मंदिर में महंत नारायण गिरि महाराज से भेंट की और मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आने वाले भक्तों की स्वास्थ्य सेवा को लेकर अपनी तैयारी बताते हुए उनका मार्गदर्शन हासिल किया।

