गाजियाबाद।भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अगुवाई में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के द्वितीय चरण को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आम जन को अपने मताधिकार का प्रयोग नया वोट बनवाने और मतदाता सूची संशोधन के लिए अधिक से अधिक जन सहयोग जुटाने पर चर्चा की गई।
इस मौके पर नेहरू नगर कार्यालय पर हेल्प डेस्क की स्थापना कर कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई। जिससे आम नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में त्वरित सहायता मिल सके।
रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि द्वितीय चरण में फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की उपयोग सुविधा के माध्यम से मतदाताओं को लाभ दिया जाएगा। विशेष रूप से उन नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं था और एसआईआर फार्म पूर्व में प्राप्त नहीं हो सका। भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों और मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर जनता की पूरी मदद करेंगे। इस कार्य को पूर्ण स्वरूप प्रदान करने हेतु बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। ”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
द्वितीय चरण की अहम जिम्मेदारी के लिए अमित रंजन, संदीप चौधरी, बलराम रावल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी को केंद्रीय मॉनिटरिंग का कार्यभार सौंपा गया। सोनू भाटी, अक्षय अग्रवाल के लिए ऑनलाइन की जिम्मेदारी तय की गई है।

