गोंडा।गौरा विधानसभा के मसकनवा बाजार में डे नाइट प्रीमियर लीग मैच का उद्घाटन समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रईस अहमद द्वारा किया गया रईस अहमद ने कहा खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है खेल से प्रतिभाओं की खोज होती है खेल आपसी भाईचारा बढ़ता है।

उन्होंने आयोजक टीम के सदस्यों काभी उत्सवर्धन किया आप सबके द्वारा सदैव प्रयास होना चाहिए की इसी प्रकार से आयोजन करके युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का आप लोग प्रयास करते रहें उद्घाटन मैच मसकनवा और तुरकौली के बीच में खेला गया।

तुरकौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 6 ओवर में तुरकौली ने 65 रन बनाए जबकि जवाब में मसकनवा ने 62 रन बनाया और मात्र तीन रन से तुरकौली जीतने में कामयाब रही उद्घाटन मैच को तुरकौली ने मसकनवा को हराकर पहला मैच अपने नाम किया।इस अवसर पर आयोजक गुफरान अहमद,आफताब राइनी,साहिल,सादिक,सैफ प्रधान,फ़िरोज़ खान,जमाल,अरशद,फरीद अहमद,इस्माईल राइनी,मो हसन पूर्व प्रधान,सैफ राइनी,अमित यादव,खाले गांव राशिद आदि हज़ारो दर्शक मौजूद रहे।

