आदिल खां
बस्ती।चौरी चौरा में हुई वीभत्स घटना से जुड़ी दुर्लभ दस्तावेजों की दो द्विसीय प्रदर्शनी सोमवार से सेंट एंड्रयूज पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज गोरखपुर के पुस्तकालय सभागार में संपन्न होगी। प्रदर्शनी का आयोजन महुआ डाबर संग्रहालय द्वारा किया जायेगा।

प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को
प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को सुबह 10 बजे होगा। इसमें चौरी चौरा विद्रोह से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज, टेलीग्राम, मुक़दमे की फ़ाइल, अखबारों की कटिंग, गजेटियर, दुर्लभ तस्वीरें और अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियां प्रदर्शित की जाएंगी। यह प्रदर्शनी इतिहास प्रेमियों,शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी।
महुआ डाबर संग्रहालय के इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के इस ऐतिहासिक प्रसंग को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और इसके महत्व को रेखांकित करना है।
-डॉ. शाह आलम राना
महानिदेशक, महुआ डाबर संग्रहालय, बस्ती

