सोहावल,अयोध्या।तहसील के कानूनगो उदयराज के चेंबर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। चले लात घूंसे के दौरान परिसर में कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। जमीनी विवाद को लेकर हुई इस मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।आरोप है कि मीरपुर कांटा गांव निवासी रविन्द्र यादव के जमीनी विवाद को लेकर इनके विपक्षी राहुल और मनोज यादव कानूनगो के पास आये थे।मामले का मनचाहा निपटारा न होते देख आपस में ही भिड़ गये।इनके बीच मारपीट हुई।कानूनगो उदय राज का चैंबर मारपीट का अखाड़ा बन गया।भीषण मारपीट होते देख तहसील परिसर में कुछ देर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। राहुल यादव और मनोज यादव के विरुद्ध रौनाही थाना में तहरीर दी गई है।
राजस्व निरीक्षक उदय राज ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच धारा 24 के अंतर्गत हदबरारी की पैमाइश थी। राजस्व टीम को मौके पर स्थगन आदेश का हवाला देकर रोक दिया गया। इसी को लेकर दोनों पक्ष आए थे। फिर आपस में ही मारपीट करने लगे। मामले का संज्ञान उच्चाधिकारियों को दे दिया गया है।

