खटीमा,उत्तराखंड।उत्तराखंड की मशहूर मारूफ दीनी और दुनियावी तालीम की दर्सगाह अल जामिया अतुल गौसिया इस्लामनगर खटीमा में 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही जोश-खरोश के साथ मनाया गया।
![]()
![]()
मौलाना इरफान उल हक कादरी प्रबंधक मदरसा गौसिया ने अपनी तकरीर में कहा कि 26 जनवरी 1950 ई0 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू किया गया और देश के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म और मजहब पर रहते हुए अपने ईमानों अकीदे और जान और माल की हिफाजत का इख्तियार दिया गया। भारत के सभी लोगों को समान अधिकार दिए गया। जो आज हम हमें संविधान के अनुसार अपने अधिकारों को जानने और हासिल करने की आवश्यकता है।

लोकतंत्र रहेगा और प्यारा वतन आगे बढ़ेगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुफ्ती मोहम्मद मुहाफिज़ रज़ा, मौलाना मोहम्मद अमान उल हक कादरी, मौलाना सकलैन रज़ा मंजरी, हाफिज इरशाद हुसैन, हाफिज जफरुद्दीन, मोहम्मद खालिद हुसैन,पप्पू अली, अजमत खान, ताहिर बी० डी० सी, अरफात बी० डी० सी, नाजिम शेरी, रियाज मंसूरी, दिलदार हुसैन, चुम्मन खा़न, मोहम्मद असलम, मौलाना इनामुल हक व मोहम्मद सोहेल रज़ा के अलावा मदरसा के सभी छात्र-छात्राएं, अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रही।


