इक़बाल शाह
गोण्डा।जहां एक तरफ पूरे उत्तर भारत में ठंड ने अपने विकराल रूप धारण कर रखा है। तो वहीं जिला इससे अछूता नहीं रहा। जिले में पड़ रही भीषण ठंड से हर कोई हलकान रहा। ठंड का कहर ऐसे रहा कि हर कोई दिन भर अलाव का ही सहारा लिए रहा। पड़ रही भीषण ठंड के बीच घने कोहरे के साथ शीतलहर का कहर जारी है। जिसके चलते यहां कि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।
जिले में भीषण ठंड व शीतलहर जारी है। शुक्रवार को भी ठंड का कहर खम नहीं हुआ। घने कोहरे व शीतलहर से परेशान लोग सुबह से ही अलाव के आसपास नजर आए। कोहरे के साथ गिर रही हल्की हल्की पानी की फुंव्वारे लोगों को कंपकपी छोड़ने पर मजबूर करती रही। वैसे गुरुवार की रात से ही मौसम में काफी बदलाव रहा। शाम होते ही घने कोहरे ने जिले को अपने आगोश में ले लिया था। रात का तापमान न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके साथ ही शुक्रवार को दिन का तापमान अधिकतम जहां 13 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले ठंड को देखतें हुए जिले को रेड जोन में रखा गया। बताया जाता है कि ठंड अभी और अपना कहर बरपाएगी।

