वीरेंद्र सिंह सेंगर
पंचनदधाम,इटावा।नदियां हमारी जीवन रेखा जनजागरण अभियान चम्बल नदी की पैदल परिक्रमा 1914 किलोमीटर की दूरी पूर्ण कर ठाकुर रॉबिन परिहार अपने साथी संत स्वामी तेजोमयनंदवन जी एवं रामधीरज सिंह समेत पंचनद धाम तीर्थ क्षेत्र महासंगम पर स्थित यमुना-चंबल संगम पर स्थित बाबा भारेश्वर मंदिर के समीप चम्बल यमुना संगम भरेह जिला इटावा उत्तर प्रदेश पहुंचे।
बताते चलें कि चंबल अंचल के ठाकुर राबिन सिंह देश में नदियां हमारीं जीवन रेखा हैं पैदल यात्रा राष्ट्र भ्रमण कर पंचनद धाम तीर्थ क्षेत्र महासंगम क्षेत्र के यमुना-चंबल संगम पर स्थित महाकाल भारेश्वर मंदिर पहुंची जिसका कल दिनांक 7 दिसम्बर प्रातः 9 बजे माता चम्बल का पूजन एवं हवन कर परिक्रमा का विराम करेंगे।यह यात्रा चम्बल यमुना संगम के एक किनारे ग्राम शेरगढ़ कचहरी से 2 अक्टूबर को प्रारम्भ हुई थी। इस कार्यक्रम में कोटा से चम्बल संसद का एक दल सम्मिलित होने के लिए वहां से रवाना हो चुका है, ग्राम प्रधान श्री राघवेंद्र सेंगर साहब के नेतृत्व में क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

