वीरेंद्र सिंह सेंगर
इटावा। मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। ऐसी स्थिति में शहर व ग्रामीण अंचलों में सर्प जमीन से बाहर निकलने व डसने की घटनाओं का होना भी स्वभाविक है। इसी को देखते हुए जिला आपदा विशेषज्ञ अवनीश दुबे ने बताया कि,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,इटावा ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला चिकित्सालय समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर (सर्पदंश की एकमात्र दवा) एंटीवेनम की उपलब्धता की सूची जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी गई है। जिला चिकित्सालय (पुरुष) में 215 एंटीवेनम, CHC राजपुर में 50, CHC जसवंतनगर में 45, CHC सरसईनावर में 40, CHC महेवा में 47, CHC सैफई में 41, CHC भरथना में 50, CHC बढ़पुरा उदी में 41 एवम CHC बसरेहर में 45 एंटीवेनम की वायल मौजूद है। किसी को जहरीले सर्प ने डस लिया हो तो वो अपने नजदीकी सीएचसी व जिला चिकित्सालय पहुंचकर तैनात चिकित्सक के अनुसार ही एंटीवेनम ही लगवाएं।कारण कि गांव के लोग अक्सर झाड़ फूंक में समय बर्बाद कर देते हैं। जिससे उन्हें बचा पाना बहुत मुश्किल होता है।
आपदा कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर :1077,05688250077
सर्प डसने की सहायता हेल्पलाइन
7017204213 (व्हाट्सएप)
सर्पमित्र – डॉ आशीष त्रिपाठी
सर्पदंश विशेषज्ञ जनपद इटावा

