नवाबगंज,गोंडा।तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो चुका है और राम लला विद्यमान हो चुके हैं लेकिन हजारों की संख्या श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन की आश में अयोध्या की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में आस्था की इस सैलाब को रोकना और स्थिति को संभालना प्रशासन के लिए टेढी खीर साबित हो रहा है।मंगलवार की सुबह प्रशासन की सख्ती में कुछ घंटों तक ढील नजर आयी। नवाबगंज से तमाम लोग बाइक से अयोध्या गए और हनुमान गढी का दर्शन भी किया।सुबह 11 बजे के बाद अयोध्या की ओर जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई। कस्बे के कटी तिराहे से लेकर कटरा शिवदयालगंज तिराहे व पुराने सरयू पुल के बीच करीब एक दर्जन जगहों पर पुलिस ने बैरीककेटिंग लगा रखी है।ऐसे में काफी देर जाम की समस्या बनी रही।
एडीशनल एसपी राधेश्याम राय ने लोलपुर हाइवे पर खुद बैरीकेटिंग पर खडे होकर जानकारी दी कि 24 जनवरी के रात दस बजे तक आवागमन बंद रहेगा बहुत जरूरी ना हो तो लोग अनावश्यक बाहर ना निकले। इस जाम में तथा आम व खास किसी को भी अयोध्या की तरफ आवागमन नही हो रहा है। वहीं सुबह गोंडा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को कडी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने बताया कि हर बैरीकेटिंग पर अयोध्या जाने पर रोक लगाई गई है पर कुछ लोग बस्ती जाने की बात कह कर अयोध्या की तरफ जाना चाहते हैं। इसलिए जाम की स्थिति बनी है। अयोध्या में करीब लाखों लोग सुबह ही प्रवेश कर गये हैं। अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं जिससे स्थिति असमान्य हो रही है। अयोध्या – गोरखपुर राज्य मार्ग पर लोलपुर गांव से घघौवा पुल तक सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में उपजिलाधिकारी भारत भार्गव स्वयं स्थिति को सामान्य करने का प्रयास करते नजर आये ।जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कटरा शिवदयालगंज तिराहे से लेकर पुराने सरयू पुल तक स्वयं निरीक्षण कर जिम्मेदार कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। जगह जगह बैरीककेटिंग पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे वही लोग अयोध्या जाने के लिए प्रयास करते दिखे।अयोध्या जनपद सहित आस-पास के जनपदों के सीमावर्ती क्षेत्रों में अभी भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन की अभिलाषा और संकल्प लिए धीरे-धीरे ही सही लेकिन अयोध्या की ओर बढ़ रहे हैं।

