गोण्डा।शनिवार को थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल छपिया थाने में जनसुनवाई की।और जनता की जनसमस्याओं को सुना और उसकी समस्याओं के त्वरित व गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। छपिया थाने में सुनवाई के दौरान 04 शिकायती प्रार्थना पत्र आए।
प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल प्रार्थना पत्रों में से 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया।थाना समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

