चार माह सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
गोण्डा।अनुसूचित जाति व जनजाति सब प्लान योजना के तहत बुधवार सरिता आईटीआई में चार माह का सामुहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं व पुरुषों को दर्जी व इलेक्ट्रीशिएन का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वालंबी बनाया जा रहा। शहर के एक लान में बनाए गए प्रशिक्षण हाल में महिलाओं व पुरुषों को दर्जी ल इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग देकर उन्हें इस काम में निपुण किया जा रहा।सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अनुसूचित जाति व जनजाति सब प्लान योजना में चयनित लोगों को प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा उन्हें दर्जी व इलेक्ट्रीशयन में निपुण बनाया जा रहा।

बुधवार को शहर के एक मोहल्ले में स्थित सरिता आईटीआई में चल रहे योजना के अंतर्गत दर्जी व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में चयनित लोगों का प्रशिक्षण के पहले दिन ओबीसी से 37 व एससी एसटी से 45 अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग दी गई। जिला उपायुक्त बाबूराम ने अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी भाग्यशाली है क्योंकि लाखों लोगों में 127 लोगों का चयन किसी भाग्य से कम नहीं। उन्होंने कहा कि आप सभी मन लगाकर प्रशिक्षण हासिल करें। सरकार आप लोगों को स्वालंबी बना रही है। जिससे कि आप अपने हुनर से कही भी रोजगार कर सकें। मुख्य संयोजक उद्यमिता विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि यहां पर दो बैच शुरू हुए है। जिसमें ओबीसी के 37 व एससीएसटी के 45 लोगों को बैठाया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक गुलाब सिंह, व ट्रेनर उत्कर्ष सिंह मौजूद रहे।

