पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
गोंडा।”वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में गुरुवार को केंद्रीय वन राज्य मंत्री कुंवर कीर्ति वर्धन सिंह’राजा भैया’ दिल्ली चिड़ियाघर पहुंचे।वहां अफ्रीकी हाथी शंकर की सेहत का विस्तृत निरीक्षण किया,जिसमें पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों,जामनगर की वंतारा टीम और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित हाथी विशेषज्ञ एड्रियन के साथ चर्चा की।

सांसद प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय ने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि शंकर पूरी तरह से स्वस्थ है।और उसकी देखभाल और जीवन स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।वन्यजीवों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है,और सरकार इस दिशा में इन भव्य प्राणियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।उक्त जानकारी केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने दी है।

